UPSSSC VDO Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई खुशखबरी सामने आई है। जहां यूपी में वीडीओ के 2498 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही देखने को मिलने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। जैसे ही कैबिनेट की मंजूरी मिलती है, आपके सामने एक और नई भर्ती का अवसर आने वाला है।
UPSSSC VDO Vacancy 2025 |
UPSSSC VDO Vacancy 2025: युवाओं के लिए बेहतरीन मौका
उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी के संवर्ग को राज्य संवर्ग घोषित करने के लिए नियमावली को तैयार किया गया है। इस नियमावली को जल्द ही कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
श्रेणी | विवरण |
---|---|
भर्ती प्रक्रिया | यूपी में वीडीओ के 2498 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन |
कैबिनेट की मंजूरी | जल्द ही मिलने की उम्मीद |
रिक्त पद | 2498 |
शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास और ट्रिपल सी कोर्स सर्टिफिकेट |
आयु सीमा | न्यूनतम: 18 वर्ष, अधिकतम: 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट) |
अधिकारिक वेबसाइट |
VDO में इतने पद हैं रिक्त
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का विज्ञापन जल्द ही जारी होने वाला है। वर्तमान के समय में ग्राम विकास अधिकारी के 8276 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 5778 ग्राम विकास अधिकारी पूरे प्रदेश में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि 2498 पद रिक्त हुए हैं। इन रिक्त पदों पर नई भर्ती को लेकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया गया है, जिसके बाद वीडीओ नई वैकेंसी 2025 नोटिफिकेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट।
जल्द आएगी नहीं भर्ती
कई मीडिया रिपोर्ट से बता रही हैं कि अगले माह से इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से एक नई ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को निम्न योग्यताएं अवश्य जान लेनी चाहिए:
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से। अगर आप 12वीं पास हैं, साथ ही साथ आपने ट्रिपल सी कोर्स सर्टिफिकेट पास किया है तो आप इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में वही उम्मीदवार बैठ पाएंगे जिन्होंने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) का वैलिड स्कोरकार्ड प्राप्त किया है। हालांकि इस बारे में नोटिफिकेशन आने पर ही जानकारी पता चल पाएगी, लेकिन यह तो अनुमान पर कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अपनी अधिकांश भर्तियों में PET परीक्षा का वैलिड स्कोर कार्ड मांगता है। PET परीक्षा 2023 में आयोजित हुई थी।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। वही ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियम अनुसार छूट भी प्रदान की जाती है।
भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहना चाहिए।
महत्वपूर्ण अपडेट
आधिकारिक वेबसाइट- https://upsssc.gov.in/
एक टिप्पणी भेजें