UPSSSC PET 2025 Notification: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से हर वर्ष आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा वर्ष 2024 में आयोजित नहीं हो पाई। उम्मीद की जा रही है कि 2025 PET परीक्षा का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से जारी किया जाएगा। 2024 में PET परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, जिसके बाद उम्मीदवारों ने 2023 में आयोजित हुई PET परीक्षा के स्कोर कार्ड के आधार पर ही विभिन्न भर्तियों में अपना आवेदन फॉर्म भरा है। वर्ष 2025 में लेखपाल भर्ती का भी नोटिफिकेशन जारी होने वाला है, जिसमें PET परीक्षा का स्कोर कार्ड बहुत महत्वपूर्ण रहता है।
![]() |
UPSSSC PET 2025 Notification |
UPSSSC PET 2025 Notification से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से PET 2025 परीक्षा के लिए अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष PET परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 2024 में PET परीक्षा का आयोजन न होने की वजह से 2023 PET परीक्षा में जिन भी छात्रों ने वैलिड स्कोर कार्ड प्राप्त किया है, वे विभिन्न परीक्षाओं में आवेदन फॉर्म भरने के पात्र हो पाए हैं।
ये भी पढ़ें:- Canara Bank Recruitment 2025: केनरा बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 20 फरवरी
इतने छात्र देते हैं हर वर्ष परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से PET परीक्षा में वर्ष 2022 में 37 लाख छात्रों ने आवेदन फॉर्म भरा था। 2023 PET परीक्षा में छात्रों की संख्या महज़ 20 लाख ही रह गई। इसके बाद 2024 PET परीक्षा में शून्यता दर्ज की गई। नई भर्तियों के नोटिफिकेशन के चलते छात्र आवेदन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, ऐसे में उनके मन में चिंता बनी हुई है कि आखिर PET की नई परीक्षा कब आयोजित होगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है।
2025 में होंगी बड़ी भर्तियाँ
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से वर्ष 2025 में PET परीक्षा के आधार पर 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। विभिन्न विभागों में नई भर्तियों का विज्ञापन इस वर्ष जारी होने की उम्मीद है, जिसमें लेखपाल भर्ती और जूनियर असिस्टेंट भर्ती के विभिन्न पदों के लिए आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। PET परीक्षा का बहुत ही महत्वपूर्ण रोल होता है। आपकी PET 2025 परीक्षा का इंतजार मार्च माह के अंत तक समाप्त होने की संभावना है। हालांकि आपको अभी आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना चाहिए।
छात्र किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर रेगुलर विजिट करते रहें।
ये भी पढ़ें:- RRB Railway Group D Vacancy: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से 32,438 पदों पर भर्ती शुरू
إرسال تعليق